बाइडेन का बयान बकवास, उसमें कोई दम नहीं" पुतिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131292-बाइडेन_का_बयान_बकवास_उसमें_कोई_दम_नहीं_पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने रूसी सेना द्वारा नाटो देशों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया था।
(last modified 2023-12-18T03:36:37+00:00 )
Dec १८, २०२३ ०९:०२ Asia/Kolkata
  • बाइडेन का बयान बकवास, उसमें कोई दम नहीं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने रूसी सेना द्वारा नाटो देशों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का यह बयान सामने आने के बाद पुतिन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हांलाकि जो बाइडेन ने अपने दावे को साबित करने के लिए कोई प्रमाण पेश नहीं किया था

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि बाइडेन का यह बयान पूरी तरह बकवास है और इसमें कोई दम नहीं है।

रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि नाटो पर हमला करने की रूस की योजना के बारे में जो बिडेन की टिप्पणी 'पूरी तरह बकवास' है। उन्होंने कहा कि रूस को नाटो सैन्य गठबंधन से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद यूरोपीय और नाटो देशों में चिंता उत्पन्न हो गयी थी मगर अब रूसी राष्ट्रपति ने अपना रुख साफ कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें नाटो देशों से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि बाइडेन का बयान पूरी तरह बकवास है और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति बाइडेन इसे समझते हैं।

उन्होंने कहा कि यह बाइडेन द्वारा रूस पर अपनी "गलत नीति" को सही ठहराने का एक प्रयास था। "रूस के पास नाटो देशों के साथ लड़ने का कोई कारण और कोई रुचि नहीं है। इसमें कोई भूराजनीतिक हित नहीं है और न ही आर्थिक, राजनीतिक और न ही सैन्य।"

ज्ञात रहे कि फरवरी 2022 से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य ऑप्रेशन आरंभ कर रखा है तब से यूरोपीय और पश्चिमी देशों विशेषकर अमेरिका ने यूक्रेन की व्यापक मदद करके और उसके लिए हथियारों की खेप भेजकर आग में घी डालने का काम किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।