अमरीकी संसद पर हमलाः डोनल्ड ट्रम्प चुनाव के लिए अयोग्य घोषित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131352-अमरीकी_संसद_पर_हमलाः_डोनल्ड_ट्रम्प_चुनाव_के_लिए_अयोग्य_घोषित
अमरीका के कोलोराडो राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को कैपिटल हिल हमले में लिप्त होने के कारण राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
(last modified 2023-12-20T02:09:07+00:00 )
Dec २०, २०२३ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी संसद पर हमलाः डोनल्ड ट्रम्प चुनाव के लिए अयोग्य घोषित

अमरीका के कोलोराडो राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को कैपिटल हिल हमले में लिप्त होने के कारण राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।

अदालत ने अपने फ़ैसले में कहा है कि राष्ट्रपति ने 6 जनवरी 2021 को अपने समर्थकों के ज़रिए हमला कराया, कैपिटल हिल पर हमले में लिप्त होने के कारण ट्रम्प राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के योग्य नहीं हैं।

ट्रम्प अमरीका के इतिहास में पहले राष्ट्रपति उम्मीर हैं जिन्हें अयोग्य क़रार दिया गया है। ट्रम्प के पास चार जनवरी तक समय है कि वे अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील कर सकते हैं।

ट्रंप के एक प्रवक्ता ने अदालत के फ़ैसले पर प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि ट्रम्प फ़ैसले को संयुक्त राज्य सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

ट्रंप के एक वकील का कहना है कि अदालत ने इस हंगामे की वजह से यह फ़ैसला सुनाया है वह दंगा इतना भी गंभीर नहीं था कि इसे विद्रोह माना जाए।

वकील ने कहा कि उस दिन ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया था, यह उनका अधिकार था। इस फैसले को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।