आतंकवादियों ने कई को मौत के घाट उतारा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131450-आतंकवादियों_ने_कई_को_मौत_के_घाट_उतारा
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित पेशावर नगर में एक आतंकवादी हमला हुआ है।
(last modified 2023-12-22T06:54:10+00:00 )
Dec २२, २०२३ १२:२१ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों ने कई को मौत के घाट उतारा

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित पेशावर नगर में एक आतंकवादी हमला हुआ है।

इस हमले में 6 मजदूरों की मौत हेा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिस थाने के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कम से कम छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण वज़ीरिस्तान के वाना ज़िले में हुई। पुलिस ने बताया है कि आतंकवादियों ने मजदूरों पर उस समय हमला किया जब वे अपने तंबू में थे। दक्षिण वजीरिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी फरमानुल्लाह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले जांच कर रही है। आतंकवादी भागने में कामयाब हो गये।

फिलहाल किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। ज्ञात रहे कि वाना जिले में ही अगस्त महीने में एक आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई थी।

इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों ने जोरदार हमला किया था। इस हमले में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि 16 के करीब लोग घायल हो गए थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।