पुतिन ने पश्चिम को दी चेतावनी, समय आ गया है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131464-पुतिन_ने_पश्चिम_को_दी_चेतावनी_समय_आ_गया_है
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि वह समय आ आ गया है कि पश्चिम और अमेरिका, रूस के विघटन की बात अपने दिमाग़ से बाहर निकाल दें।
(last modified 2023-12-24T14:28:35+00:00 )
Dec २२, २०२३ १९:३२ Asia/Kolkata
  • पुतिन ने पश्चिम को दी चेतावनी, समय आ गया है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि वह समय आ आ गया है कि पश्चिम और अमेरिका, रूस के विघटन की बात अपने दिमाग़ से बाहर निकाल दें।

24 फरवरी 2022 को रूस-यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस की भर्त्सना की और मॉस्को के खिलाफ विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये। इसी प्रकार पश्चिमी देश अमेरिका की अगुवाई में यूक्रेन का व्यापक समर्थन कर रहे हैं और यूक्रेन के समर्थन को उन्होंने अपनी कार्यसूची में शामिल कर रखा है।

पश्चिम के व्यापक समर्थन के बावजूद रूस ने यूक्रेन के कम से कम 20 प्रतिशत क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने एक बैठक में कहा कि मैं यह बात कहना चाहता हूं कि हम अपने आपको अमेरिकी महाद्वीप, उत्तरी अमेरिका, अमेरिका और कनाडा से दूर नहीं करेंगे। इसी प्रकार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम उन्हें अपने आप से दूर नहीं करेंगे। अलबत्ता निर्णय आपके हाथ में है।

रूसी राष्ट्रपति ने अभी हाल ही में एलान किया था कि मॉस्को अपने परमाणुशस्त्रागारों को बेहतर व उत्तम बना रहा है और अपने स्ट्रैटेजिक परमाणु बलों व सैनिकों को तैयार रहने की हालत में रखेगा। अब तक रूस और दूसरे देशों ने यूक्रेन को शांति का प्रस्ताव दिया है परंतु उसे कीव के नकारात्मक जवाब का सामना है।

ज्ञात रहे कि रूस ने 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य आप्रेशन आरंभ कर रखा है जिसमें अब तक दोनों पक्षों की ओर से जानमाल की भारी क्षति व तबाही हो चुकी है और इस युद्ध के जारी रहने का मुख्य कारण अमेरिका और पश्चिमी व यूरोपीय देशों का व्यापक समर्थन है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।