सर्वे रिपोर्टों में गिरती लोकप्रियता दर से जो बाइडन परेशान
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी लोकप्रियता में भारी गिरावट से परेशान हैं।
जो बाइडन इस समय ग़ज़ा युद्ध में ज़ायोनी शासन के अपराधों का समर्थन करने और ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के क़त्लेआम में भागीदारी की वजह से देश के भीतर भारी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं मगर वो ग़ैर क़ानूनी ज़ायोनी शासन का समर्थन कम करने के लिए तैयार नहीं हैं।
इस स्थिति के चलते अब कहा जाने लगा है कि 2024 के चुनाव में जो बाइडन के जीतने की संभावना बहुत कम हो गई है।
जो बाइडन की लोकप्रियता घटकर 40 प्रतिशत रह गई है, राष्ट्रपति काल में जो बाइडन की यह सबसे कम लोकप्रियता दर है और इस स्थिति की वजह से आगामी चुनावी मुक़ाबला जो बाइडन के लिए बहुत कठिन हो गया है।
सर्वे रिपोर्टों में आया है कि जो बाइडन की लोकप्रियता केवल अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी ही नहीं बल्कि युवाओं और लैटिन मूल के लोगों में भी बुरी तरह गिरी है।
वर्ष 2020 में जब बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता था उस समय उनकी लोकप्रियता दर आज उनके लिए केवल सपना बनकर रह गई है।
जो बाइडन की लोकप्रियता घटने की बुनियादी वजहों में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ युद्ध में ज़ायोनी शासन कर समर्थन, महंगाई और बाइडन की अधिक उम्र और ख़राब स्वास्थ्य है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए