रूस: तुर्की, इराक़ से अपने सैनिक निकाल ले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13201-रूस_तुर्की_इराक़_से_अपने_सैनिक_निकाल_ले
रूस के विदेश मंत्री सरगेई लारोफ़ ने इराक़ में तुर्क सैनिकें की उपस्थिति की निंदा करते ‎हुए कहा है कि अंकारा का यह क़दम किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१६ २०:५२ Asia/Kolkata
  • रूस: तुर्की, इराक़ से अपने सैनिक निकाल ले

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लारोफ़ ने इराक़ में तुर्क सैनिकें की उपस्थिति की निंदा करते ‎हुए कहा है कि अंकारा का यह क़दम किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

मंगलवार को रूस की आरआईए न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए लारोफ़ ने कहा, हम मांग ‎करते हैं कि अंकारा को इराक़ से अपने सैनिक निकाल लेने चाहिएं और इराक़ की ‎संप्रभुता एवं अखंडता का सम्मान करना चाहिए। ‎ 
उल्लेखनीय है कि विछले साल दिसम्बर में तुर्की ने मूसिल के निकट अपने 150 सैनिक ‎तैनात कर दिए थे।
तुर्की ने यह क़दम ऐसी स्थिति में उठाया था कि न केवल बग़दाद सरकार ने इसके लिए ‎अनुरोध नहीं किया था, बल्कि इस क़दम का कड़ा विरोध किया था। msm ‎