भीषण हवाई हमला, 28 की मौत
रूस नियंत्रित लुहांस्क में बेकरी हाउस पर भीषण हवाई हमला हुआ जिसमें 28 लोगों की मौत हो गयी।
रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों से हमला किया है जबकि यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से अभी इस पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
हमला इतना अधिक भीषण था कि आसपास खड़ी कारें हवा में उड़ गईं। साथ ही बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए है। इस हमले में काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने लुहान्स्क के पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र के लिसिचांस्क शहर में एक बेकरी वाली इमारत पर यूक्रेनी हमले के बाद मलबे से 20 लोगों के शव निकाले हैं। इलाज के दौरान 8 अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
मंत्रालय ने आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा खून से लथपथ दो लोगों को स्ट्रेचर पर उठाकर अंधेरे में एक इमारत के खंडहर से बाहर ले जाने का वीडियो साझा किया। जिस जगह हमला हुआ वह गूगल मानचित्र पर मोस्कोव्स्का स्ट्रीट, लिसिचांस्क पर एड्रियाटिक रेस्तरां के रूप में पहचाने गए स्थान से मेल खाता है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि हमले के समय इमारत में "दर्जनों नागरिक" थे और पश्चिमी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें