बाइडन रूस के लिए बेहतर हैं" पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i133630-बाइडन_रूस_के_लिए_बेहतर_हैं_पुतीन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि रूस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बेहतर हैं।
(last modified 2024-02-24T02:46:44+00:00 )
Feb २४, २०२४ ०६:५० Asia/Kolkata
  • बाइडन रूस के लिए बेहतर हैं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि रूस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बेहतर हैं।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की अपमानजनक बात के जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वाइट हाउस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों के ज़रिये बाइडेन के बयान का औचित्य दर्शाया और वाशिंग्टन में रूसी राजदूत ने भी इस संबंध में अमेरिकी विदेशमंत्रालय में कड़ी आपत्ति भेजी।

रूसी राष्ट्रपति ने इस देश के टीवी पर बात करते हुए कहा कि पहले भी मुझसे पूछा गया था कि अमेरिका का कौन राष्ट्रपति रूस के लिए बेहतर रहेगा तो मैंने कहा था कि रूस हर अमेरिकी नेता के साथ काम करेगा परंतु बाइडेन रूस के लिए अधिक बेहतर हैं।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि बाइडेन ने जो कुछ इस समय कहा उस पर मेरी प्रतिक्रिया बिल्कुल सही थी क्योंकि यह उस चीज की एक स्वाभाविक व उचित प्रतिक्रिया थी जो मैंने कहा था। क्योंकि वह यह नहीं कह सकते थे कि पुतिन अच्छा काम किये तुम्हारा शुक्रिया, तुम मेरी बहुत मदद किये। मैं इस बात को समझता हूं कि अमेरिका के अंदर क्या हो रहा है और यह प्रतिक्रिया पूरी तरह उचित है। इस आधार पर मैंने सही कहा था।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी हाल ही में सेन फ्रांसिस्कों में एक चुनावी रैली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक पागल कहा था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।