Jun २९, २०२४ १५:१५ Asia/Kolkata
  • क्या नैटो, जापान को रूस के साथ युद्ध के लिए उकसा रहा है?
    क्या नैटो, जापान को रूस के साथ युद्ध के लिए उकसा रहा है?

पार्सटुडे - रूस के विदेश मंत्रालय ने जापान को रूस की सीमाओं के निकट सैन्य अभ्यास करने पर चेतावनी दी है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) के सदस्यों की भागीदारी से रूसी सीमा के पास जापानी सैन्य बलों द्वारा अभ्यास के आयोजन पर आपत्ति जताते हुए मास्को में जापान के दूतावास को तलब करके विरोध दर्ज कराया।

पार्सटुडे के मुताबिक, इस बयान में रूसी विदेश मंत्रालय ने जापान की उत्तेजक कार्रवाइयों की आलोचना की और स्पष्ट किया कि मॉस्को, रूसी सीमा के पास जर्मनी और स्पेन की भागीदारी से जापानी सैनिकों की उत्तेजक सैन्य गतिविधियों को अपने लिए संभावित ख़तरा समझता है।

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा (Minoru Kihara) ने हाल ही में एलान किया था कि जापान की वायुसेना 19 से 25 जुलाई तक जर्मनी, फ्रांस और स्पेन के वायु सैनिकों के साथ मिलकर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेज़बानी करेगी।

जापान के रक्षामंत्री ने कहा: फ्रांस के साथ संयुक्त अभ्यास इबाराकी (Ibaraki) प्रांत में हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा लेकिन जर्मनी और स्पेन के साथ अभ्यास होक्काइडो प्रांत में आयोजित किया जाएगा। होक्काइडो द्वीप रूसी सीमा के नज़दीक स्थित है।

कुरील द्वीप ग्रुप के स्वामित्व सहित विभिन्न मुद्दों पर रूस और जापान के बीच दशकों से मतभेद चले आ रहे हैं।

इस बीच हालिया वर्षों में रूसी अधिकारियों ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सैन्यीकरण के प्रति जापान के नज़रिए की बारम्बार आलोचना की है।

 

कीवर्ड्ज़: जापान और रूस, जापान और नैटो, अमेरिका और जापान, रूस और नैटो (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स