हम देशों के विभाजन का समर्थन करते हैं! दक्षिण पूर्व एशिया में अमेरिका द्वारा नया तनाव उत्पन्न करना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i137446-हम_देशों_के_विभाजन_का_समर्थन_करते_हैं!_दक्षिण_पूर्व_एशिया_में_अमेरिका_द्वारा_नया_तनाव_उत्पन्न_करना
पार्सटुडे- ताइवान के संबंध में अमेरिकी नीति में ग़ैर आधिकारिक परिवर्तन पर चीन ने प्रतिक्रिया दिखाई है।
(last modified 2025-02-20T14:13:47+00:00 )
Feb २०, २०२५ १६:२४ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रोबियो
    अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रोबियो

पार्सटुडे- ताइवान के संबंध में अमेरिकी नीति में ग़ैर आधिकारिक परिवर्तन पर चीन ने प्रतिक्रिया दिखाई है।

चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजिंग के साथ अपने संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए वाशिंग्टन को चाहिये कि वह "वन चाइना" नीति के प्रति वचनबद्ध रहे और ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन न करे।

 

अमेरिकी विदेशमंत्रालाय की साइट ने ताइवान के बारे में लिखा था कि हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं पर अब यह बात साइट पर मौजूद नहीं है।

 

इसी प्रकार अमेरिकी विदेशमंत्रालय की साइट पर लिखा था कि चीन और ताइवान के बीच मतभेदों का समाधान ज़ोरज़बरदस्ती के बिना और दोनों तरफ़ के लोगों को मान्य होना चाहिये।

 

पहले अमेरिका का क्या दृष्टिकोण था?

अमेरिका की आधिकारिक नीति में यह परिवर्तन ऐसी स्थिति में हो रहा है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान की रक्षा का वचन दिया है परंतु अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडन के विपरीत इस प्रकार के किसी वचन का एलान नहीं किया है।

 

इसी बीच ताइवान की स्वतंत्रता के मुखर पक्षधर अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रोबियो ने इससे पहले चेतावनी दी थी कि चीन जारी दशक की समाप्ति तक ताइवान स्ट्रैट पर संभवतः हमला कर सकता है।

 

अमेरिकी विदेशमंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इस देश की नीति में परिवर्तन के संबंध में कहा कि जैसा कि प्रचलित है Fact sheet को अपडेट कर दिया गया है ताकि लोगों को ताइवान के बारे में हमारे ग़ैर आधिकारिक संबंधों से अवगत कर सकें।

 

इस प्रवक्ता ने इसी प्रकार कहा कि अमेरिका "वन चाइना" नीति के प्रति कटिबद्ध है। "वन चाइना" नीति या सिद्धांत के आधार पर जो देश भी बीजिंग के साथ आधिकारिक संबंध रखता है उसे ताइवान के साथ आधिकारिक संबंध रखने का अधिकार नहीं है।

 

अमेरिकी स्वर और अंदाज़ में परिवर्तन के बाद ताइवान के विदेशमंत्रालय ने भी एलान किया है कि ताइवान स्ट्रेट का संबंध चीन से नहीं है।

 

चीन की डिप्लोमैटिक प्रतिक्रिया

चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता लीन जियान ने इस परिवर्तन की प्रतिक्रिया में कहा कि अमेरिका ताइवान के बारे में अपने दृष्टिकोण को परिवर्तित करके "वन चाइना" की नीति से पीछे हट गया है और उसे चाहिये कि ताइवान की स्वतंत्रता की नीति से बाज़ आ जाये ताकि द्विपक्षीय संबंधों को अधिक नुकसान न पहुंचे।

 

चीन की सैनिक प्रतिक्रिया

ताइवान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करके एलान किया है कि गत 24 घंटों के दौरान चीनी नौसेना के 9 जहाज़ों और चीनी वायुसेना के 41 विमानों को इस स्ट्रैट के आसपास देखा गया है।

 

यह उस स्थिति में है जब अमेरिकी नौसेना के दो जहाज़ इस सप्ताह ताइवान स्ट्रैट से गुज़रे हैं और सैनिक दृष्टि से यह क्षेत्र तनावग्रस्त हो गया।

 

बहुत कम देश हैं जिन्होंने ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता दी है परंतु अमेरिका सहित बहुत से देशों के साथ ताइवान के ग़ैर आधिकारिक संबंध हैं। MM