क्या ट्रम्प ज़ेलेंस्की को अरब देशों के नेता समझ बैठे थे?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i137590-क्या_ट्रम्प_ज़ेलेंस्की_को_अरब_देशों_के_नेता_समझ_बैठे_थे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जार्डन नरेश मलिक अब्दुल्लाह- इस मुलाक़ात में जार्डन नरेश की चुप्पी पर विभिन्न संचार माध्यमों ने ध्यान दिया
(last modified 2025-03-05T09:39:09+00:00 )
Mar ०४, २०२५ १२:३२ Asia/Kolkata
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जार्डन नरेश मलिक अब्दुल्लाह- इस मुलाक़ात में जार्डन नरेश की चुप्पी पर विभिन्न संचार माध्यमों ने ध्यान दिया
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जार्डन नरेश मलिक अब्दुल्लाह- इस मुलाक़ात में जार्डन नरेश की चुप्पी पर विभिन्न संचार माध्यमों ने ध्यान दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जार्डन नरेश मलिक अब्दुल्लाह- इस मुलाक़ात में जार्डन नरेश की चुप्पी पर विभिन्न संचार माध्यमों ने ध्यान दिया

पार्सटुडे- अरब जगत के विश्लेषक ने ज़ेलेंस्की और ट्रम्प की लड़ाई को पश्चिम के पतन का आरंभ बताया है।  

 

अरब जगत के प्रसिद्ध विश्लेषक अब्दुल बारी अत्वान ने अमेरिकी और यूक्रेनी राष्ट्रपति के बीच होने वाली शाब्दिक झड़प की ओर संकेत करते हुए कहा है कि उनके बीच लड़ाई दोनों और पश्चिमी ख़ैमे के अंत का आरंभ है।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति विलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच वाइट हाउस में जो कुछ हुआ उसकी ओर अब्दुलबारी अत्वान ने संकेत किया और समाचार पत्र रायुलयौम में लिखाः ज़ेलेंस्की के साथ व्यवहार में ट्रम्प की ग़लती व भूल यह थी कि उन्होंने सोचा कि अरब देशों के किसी नेता से मुलाक़ात कर रहे हैं और ज़ेलेंस्की अपेक्षा के ख़िलाफ़ साहस के साथ उनका जवाब देंगे और टीवी कैमरों के सामने शाब्दिक युद्ध हो जायेगा और ज़ेलेंस्की माफ़ी भी नहीं मांगेगे और व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किये बिना शीघ्र ही अमेरिका को छोड़ देंगे।

 

उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिका यूक्रेन में युद्ध हार गया और मैं अपेक्षा से परे नहीं समझ रहा हूं कि ज़ेलेंस्की और ट्रम्प के मध्य जंग दोनों की समाप्ति और पश्चिम व नैटो के विघटन का आरंभ है।

 

ट्रम्प का वास्तविक चेहरा स्पष्ट हो गया

इसी बीच ब्रिटिश समाचार पत्र इंडीपेन्डेन्ट के विश्लेषक Simon Walters ने टीवी कैमरों के सामने ट्रम्प, उनके सहायक और ज़ेलेंस्की के बीच होने वाले विवाद को सबसे क्रूरतम राजनीतिक शाक बताया जो अब तक टीवी पर लाइव प्रसारित हुआ है।

 

Simon Walters आगे लिखते हैं कि शायद इस चीज़ को टीवी के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना समझा जाये। यह शायद वह क्षण था जब एक राष्ट्र पूरी दुनिया के नक़्शे से मिट गया या शायद उससे भी बदतर घटना यूक्रेन की सीमा से बाहर हो सकती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद यूरोप के लिए या शायद ब्रिटेन के लिए चुनौती हो सकती है।

 

अमेरिका और यूरोप के बीच गठबंधन गंभीर ख़तरे में

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार Foreign Affairs पत्रिका ने भी जारी हफ़्ते के आरंभ में वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और विलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच होने वाली त्रासदीपूर्ण मुलाक़ात की ओर संकेत किया और बल देकर लिखा है कि इस विषय ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अटलांटिक से बढ़कर संबंधों की बुनियाद को हिला दिया है और नैटो की समाप्ति यहां तक कि पश्चिम की समाप्ति के संबंध में पायी जाने वाले अटकलों में वृद्धि हो गयी है। MM