साइप्रस ज़ायोनियों के घेरे में, क्या फ़िलिस्तीनी क़ब्ज़े की त्रासदी यूरोप में दोहराई जाएगी?
(last modified Sat, 05 Jul 2025 10:47:03 GMT )
Jul ०५, २०२५ १६:१७ Asia/Kolkata
  • साइप्रस के लोगों का ज़ायोनी लोगों के देश में आप्रवास की लहर पर ग़ुस्सा और चिंता
    साइप्रस के लोगों का ज़ायोनी लोगों के देश में आप्रवास की लहर पर ग़ुस्सा और चिंता

पार्स टुडे - साइप्रस में ज़ायोनी लोगों के बेपनाह पलायन और इसराइली निवेशकों द्वारा देश में संपत्ति ख़रीद के बढ़ते दायरे ने साइप्रस के लोगों में ग़ुस्सा और चिंता पैदा कर दी है।

इज़राइली अख़बार "एदीयोत आहरोनोत" ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जहां एक ओर इसराइली निवेशकों द्वारा संपत्ति खरीदने का दायरा बढ़ रहा है, वहीं साइप्रस में इसराइल और 'ज़ायोनिज़्म' के खिलाफ़ सार्वजनिक गुस्से की बेमिसाल लहर देखी जा रही है।

 

अख़बार के मुताबिक इज़राइली-ज़ायोनी संगठित योजना के बारे में चेतावनियों के बीच, यह मुद्दा साइप्रस की राजनीतिक और मीडिया चर्चा का केंद्र बन गया है।

 

पार्स टुडे के अनुसार इस विवाद का चरम साइप्रस की सबसे बड़ी  वामपंथी पार्टी "AKEL" के सम्मेलन के दौरान देखा गया जहां पार्टी के महासचिव स्टेफानोस स्टेफानू ने ज़ायोनियों के खिलाफ कड़ी व तीव्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चेतावनी दी कि "ज़ायोनी खरीदारी, खासकर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के आसपास, साइप्रस की संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है।

 

स्टेफ़ानू ने कहा कि फिलिस्तीन में जो कुछ हुआ, वही साइप्रस में हो रहा है, क्योंकि फिलिस्तीन में भी ज़ायोनियों द्वारा ज़मीन की खरीद धीरे-धीरे ही की गई थी।

साइप्रस की AKEL पार्टी के महासचिव ने आगे कहा कि ज़ायोनियों द्वारा साइप्रस में संपत्ति खरीदना एक व्यापक योजना का हिस्सा है जिसमें जायोनी बस्तियों का निर्माण, धार्मिक स्कूलों, सिनेगॉग और देश में जायोनियों के आर्थिक प्रभाव को बढ़ाना शामिल है।

 

स्टेफानो ने साइप्रस सरकार पर विशेष रूप से जायोनियों को संपत्ति बेचने पर नियंत्रण न रखने का आरोप लगाया और इस मामले में तत्काल सरकारी कार्रवाई की मांग की।

 

संबंधित विकास में, फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अल-अतारी ने AKEL पार्टी के सम्मेलन में आधिकारिक वक्ता के रूप में भाग लिया। यह किसी विदेशी राजदूत की इस तरह की पहली उपस्थिति थी, जो साइप्रस में जायोनी प्रवास और संपत्ति खरीदने के मुद्दे पर बढ़ती क्षेत्रीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।

 

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कानूनी और राजनीतिक प्रतिबंधों के बावजूद जायोनी, द्वीप के तुर्क आवासीय हिस्से में भी संपत्ति रखते हैं।

 

इस बीच, साइप्रस में इज़राइली राजदूत ओरेन अनोलिग ने एक बयान में साइप्रस में यहूदी-विरोधी और जायोनियों के डिमॉनाइजेशन से लड़ने का आह्वान किया और जोर देकर कहा कि इज़राइल की नीतियों की आलोचना साइप्रस में व्यक्तियों या निवेशकों के रूप में इज़राइलियों के खिलाफ़ नहीं होनी चाहिए।

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2,500 इज़राइली साइप्रस में स्थायी रूप से रहते हैं, लेकिन अनुमान बताते हैं कि चूंकि कई यूरोपीय पासपोर्ट के साथ प्रवेश करते हैं उनकी वास्तविक संख्या 12,000 से 15,000 के बीच हो सकती है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के वर्षों में फिलिस्तीन के अवैध अधिकृत क्षेत्रों में असुरक्षा को देखते हुए, साइप्रस में ज़ायोनी लोगों के प्रवास और उनके द्वारा ज़मीन खरीदने की लहर आने वाले वर्षों में इस देश की राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए ख़तरा बन सकती है।

 

साइप्रस के निवासियों की यह चिंता तब और बढ़ रही है जब देश में आवास संकट गंभीर होता जा रहा है। कुछ नागरिकों के बीच यह भावना पैदा हो गई है कि "इज़राइली सब कुछ खरीद रहे हैं। MM