रूस और इस्राईल के बीच सहयोग बढ़ेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13903-रूस_और_इस्राईल_के_बीच_सहयोग_बढ़ेगा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में दो सरकारों के समाधान का समर्थन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ २०:२९ Asia/Kolkata
  • रूस और इस्राईल के बीच सहयोग बढ़ेगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में दो सरकारों के समाधान का समर्थन किया है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार को मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में हम एक दूसरे के सहयोगी होंगे।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में रूसी मूल के नागरिकों की एक बड़ी संख्या की ओर संकेत करते हुए पुतिन ने कहा, हम इस्राईल के साथ अपने रिश्तों को काफ़ी महत्व देते हैं।

नेतनयाहू ने भी 25 वर्ष पुराने इस्राईल और रूस के संबंधों की सराहना करते हुए पुतिन की सफलता की मनोकामना की।

उल्लेखनीय है कि मास्को में पुतिन और नेतनयाहू ने बंद दरवाज़ों के पीछे मुलाक़ात की है। msm