ब्रिटिश पुलिस सऊदियों को यातनाओं की ट्रेनिंग दे रही है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14047-ब्रिटिश_पुलिस_सऊदियों_को_यातनाओं_की_ट्रेनिंग_दे_रही_है
एक मानवाधिकार संस्था ने बताया है कि ब्रिटेन की पुलिस सऊदी बलों को यातनाएं देने की ट्रेनिंग दे रही है जिन्हें प्रजातंत्र के लिए काम करने वालों के विरुद्ध प्रयोग किया जा सकता हैै।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ ०५:३८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश पुलिस सऊदियों को यातनाओं की ट्रेनिंग दे रही है

एक मानवाधिकार संस्था ने बताया है कि ब्रिटेन की पुलिस सऊदी बलों को यातनाएं देने की ट्रेनिंग दे रही है जिन्हें प्रजातंत्र के लिए काम करने वालों के विरुद्ध प्रयोग किया जा सकता हैै।

रिप्रीव संस्था ने बताया है कि इंग्लैंड की पुलिस अकादमी ने आय के लिए सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी है। यह ट्रेनिंग पूछताछ की प्रक्रिया और फ़ोरेंसिक मामलों में दी गई है। रिप्रीव ने इस कार्यक्रम को लज्जाजनक बताते हुए कहा है कि पुलिस अकादमी की दस्तावेज़ों से पता चलता है कि रियाज़ सरकार की दमनकारी नीतियों के बावजूद ट्रेनिंग का यह कार्यक्रम वर्ष 2009 से जारी है। रिप्रीव की रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी गृहमंत्रालय के अधिकारियों को जो ट्रेनिंग दी गई है, वह ब्रिटिश पुलिस अकादमी के उच्चाधिकारियों के अनुसार, लोगों को यातनाएं देने और मानवाधिकार के हनन के लिए इस्तेमाल हो सकती है।

इस मानवाधिकार संस्था ने बताया है कि पुलिस अकादमी इस प्रकार की आशंकाओं के बावजूद, ट्रेनिंग के इस कार्यक्रम को जारी रखना चाहती थी। रिप्रीव की एक उच्चाधिकारी माया फ़ोआ ने कहा कि लोगों की गिरफ़्तारी, उन्हें यातनाएं दिए जाने या उनकी हत्या का कारण बनने वाली इन यातनाओं की ब्रिटिश पुलिस द्वारा, सऊदी अधिकारियों को ट्रेनिंग दिया जाना, बहुत ही लज्जाजनक है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य, सऊदी अरब के न्याय तंत्र के क्रियाकलाप को बेहतर बनाना है। (HN)