ट्रंप: नाइजीरिया के लिए सैन्य विकल्प मेज़ पर हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i140926-ट्रंप_नाइजीरिया_के_लिए_सैन्य_विकल्प_मेज़_पर_हैं
पार्स टुडे: अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि उनका देश नाइजीरिया में ईसाइयों की बड़े पैमाने पर हो रही हत्याओं को उनके अनुसार, रोकने के लिए हवाई हमले करने हेतु सैन्य बल भेज सकता है।
(last modified 2025-11-04T09:35:14+00:00 )
Nov ०३, २०२५ १६:१४ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

पार्स टुडे: अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि उनका देश नाइजीरिया में ईसाइयों की बड़े पैमाने पर हो रही हत्याओं को उनके अनुसार, रोकने के लिए हवाई हमले करने हेतु सैन्य बल भेज सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में कि क्या नाइजीरिया में जमीनी सैनिकों या हवाई हमलों का कोई प्रस्ताव है, कहा: "हो सकता है। मेरे पास इसके लिए कई आपशंस हैं। वे नाइजीरिया में एक बड़ी संख्या में ईसाइयों की हत्या कर रहे हैं।" पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने आगे कहा: "हम ऐसा होने नहीं देंगे।"

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को यह भी चेतावनी दी थी कि अगर नाइजीरिया ईसाइयों की हत्या को रोकने में कोताही बरतता है, तो वह इस देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेंगे।

 

यह सैन्य कार्रवाई की धमकी ठीक उसी दिन के बाद आई है जब अमेरिकी सरकार ने नाइजीरिया को एक बार फिर "विशेष चिंता वाले देशों" की सूची में शामिल किया है। अमेरिका का आरोप है कि नाइजीरिया धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रहा है।

 

हाल के महीनों में, ट्रंप के कुछ सहयोगियों ने भी नाइजीरिया में "ईसाइयों की सामूहिक हत्या" की बार-बार आलोचना की है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के आंकड़े बताते हैं कि साल 2009 से अब तक नाइजीरिया में सशस्त्र गुटों की हिंसा के परिणामस्वरूप 52,000 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है, इन पीड़ितों में लगभग बराबर की संख्या में मुसलमान और ईसाई शामिल हैं।

 

अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश नाइजीरिया दो हिस्सों में बंटा हुआ है, उत्तरी भाग जहाँ मुस्लिम बहुमत में हैं और दक्षिणी भाग जहाँ मुख्य रूप से ईसाई रहते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।