पूर्वी एशिया के घटनाक्रम | दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की जापान यात्रा
-
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यॉन्ग
पार्सटुडे- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार पर चर्चा करने के लिए जापान के प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के उद्देश्य से टोक्यो पहुंचे।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यॉन्ग एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे जहाँ उन्होंने इस देश के प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची से मुलाकात किया। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों की समीक्षा करना और टोक्यो और बीजिंग के बीच बढ़ते मतभेदों पर चर्चा करना बताया गया है।
इसके अतिरिक्त जापान और दक्षिण कोरिया के अधिकारी दोनों देशों के बीच व्यापार और अमेरिका द्वारा रक्षा खर्च बढ़ाने के दबाव पर भी चर्चा और परामर्श करेंगे।
मलेशिया और इंडोनेशिया की सरकारों ने AI ग्रोक को ब्लॉक किया
दूसरी ओर मलेशिया और इंडोनेशिया की सरकारों ने सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स से संबंधित ग्रोक को अपने देशों में अश्लील चित्र प्रकाशित करने की क्षमता के कारण ब्लॉक कर दिया।
मलेशिया और इंडोनेशिया की इस कार्रवाई से एलोन मस्क, जो सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स के मालिक हैं, फिर से आलोचना का सामना कर रहे हैं। विभिन्न देशों ने सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के लिए कानून बनाए हैं जिनका उद्देश्य अश्लील सामग्री या विषयों के प्रसार को रोकना है। MM