जर्मनी ने दाइश की गतिविधियों पर जारी किए प्रमाण
जर्मनी की गुप्तचर संस्था ने दाइश में भर्ती करने से संबंधित कुछ प्रमाण जारी किए हैं।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने घोषणा की है कि उसके पास 2013 से 2015 तक मध्यपूर्व की यात्रा करने वालों और दाइश में शामिल होने और इस गुट को छोड़ने वालों से संबंधित बहुत से प्रमाण मौजूद हैं।
जर्मन सुरक्षा एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, दाइश से प्राप्त प्रमाणों की समीक्षा से पता चलता है कि दाइश से कुछ लोग निकल गये हैं और कुछ और लोगों ने विभिन्न कारणों से दाइश को छोड़ दिया है। जर्मनी की ख़ुफ़िया एजेन्सी ने इसी प्रकार कहा कि दाइश से संबंधित प्रमाण, देश से बाहर मौजूद सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुए हैं।
जर्मनी के गृहमंत्री टोमास दमाइज़ीर ने इससे पहले कहा था कि यूरोपीय देशों से लगभग 5 हज़ार चरमपंथी, सीरिया और इराक़ गए हैं जिनमें से 810 जर्मन नागरिक हैं।