अमेरिकी कांग्रेस में केंटकी राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i144244-अमेरिकी_कांग्रेस_में_केंटकी_राज्य_के_रिपब्लिकन_प्रतिनिधि_थॉमस_मैसी
पार्स टुडे – अमेरिकी कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्य ने ज़ायोनी शासन को अमेरिकी सहायता की आलोचना करते हुए एक संदेश में जोर देकर कहा कि इस सहायता को बंद करने से तुरंत क्षेत्र में शांति स्थापित हो जाएगी।
(last modified 2026-06-03T13:02:25+00:00 )
Jun ०३, २०२६ १८:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिकी कांग्रेस में केंटकी राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी
    अमेरिकी कांग्रेस में केंटकी राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी

पार्स टुडे – अमेरिकी कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्य ने ज़ायोनी शासन को अमेरिकी सहायता की आलोचना करते हुए एक संदेश में जोर देकर कहा कि इस सहायता को बंद करने से तुरंत क्षेत्र में शांति स्थापित हो जाएगी।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस में केंटकी राज्य के रिपब्लिकन प्रतिनिधि 'थॉमस मैसी' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने खाते में एक संदेश में उन रिपोर्टों का हवाला देते हुए लिखा कि ज़ायोनी शासन के लेबनान पर हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद और शाब्दिक झड़पें हुई हैं, उन्होंने लिखा: "यह सब सिर्फ शब्दाडंबर है।"

उन्होंने आगे कहा: "यदि आप इसराइल को विदेशी सहायता केवल एक महीने के लिए रोक दें, तो वे अपने पड़ोसियों पर बमबारी करना बंद कर देगा।"

अमेरिकी कांग्रेस के इस रिपब्लिकन सदस्य ने यह कहते हुए कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में तत्काल शांति स्थापित हो जाएगी, जोर देकर कहा: "इस तरह होर्मुज जलडमरूमध्य भी खुल जाएगा और प्रति गैलन पेट्रोल की कीमत दो डॉलर कम हो जाएगी।"

मैसी ने अंत में स्पष्ट किया: इसराइल अमेरिकी करदाताओं के पैसे से मिलने वाली सहायता का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता है।" mm