अमेरिकी राजदूत के वेनिस पहुँचने पर इटालियंस का विरोध प्रदर्शन
पार्स टुडे – अमेरिकी राजदूत के वेनिस पहुँचने के साथ ही इटालियंस ने हाथों में प्लेकार्ड लिए इस यात्रा की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप सरकार की विदेश नीतियों, जिसमें ईरान के खिलाफ युद्ध भी शामिल है, को चुनौती दी।
पार्स टुडे के अनुसार अमेरिकी राजदूत टिलमैन फर्टिटा के एक विलासितापूर्ण नौका पर वेनिस शहर पहुँचने के साथ ही इटालियंस ने हाथों में विरोध के प्लेकार्ड लेकर उनका स्वागत किया।
प्रदर्शनकारियों ने, जिनके हाथों में 'वेनिस का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए' लिखे प्लेकार्ड थे, अमेरिकी राजदूत की विलासितापूर्ण नौका को आलोचना का निशाना बनाया।
इटालियन कार्यकर्ताओं ने, संयुक्त राज्य अमेरिका के इस अधिकारी की यात्रा को, ऐसे समय में अमेरिकी धन और प्रभाव के एक अप्रिय प्रदर्शन के रूप में वर्णित किया, जब कई इटालियंस ट्रंप सरकार को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बिगाड़ने वाला मानते हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के आयोजकों में से एक स्टेला मोरियोन ने एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी को बताया कि प्रदर्शनकारी ट्रंप की विदेश नीतियों जिसमें ईरान पर अमेरिकी हमले भी शामिल हैं, जिसके कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं, के खिलाफ हैं।
मोरियोन ने आगे कहा:
"यह यात्रा वेनिस और उसके सभी लोगों के चेहरे पर एक और तमाचा है, जो ट्रंप के युद्ध के कारण बढ़ती कीमतों के कारण अपने जीवन-यापन के खर्चों को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।" mm