फिर आई बग़दादी के मारे जाने की ख़बर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14590-फिर_आई_बग़दादी_के_मारे_जाने_की_ख़बर
स्वयंभू ख़लीफ़ा और दाइश प्रमुख बग़दादी के मारे जाने की फिर ख़बर आई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१६ ११:२८ Asia/Kolkata
  • फिर आई बग़दादी के मारे जाने की ख़बर

स्वयंभू ख़लीफ़ा और दाइश प्रमुख बग़दादी के मारे जाने की फिर ख़बर आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन दाइश का प्रमुख अलबग़दादी मारा गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि हवाई हमले में अबूबक्र बग़दादी मारा गया।

 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा में अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंतकवादियों के खिलाफ अभियान में बगदादी को मार गिराया गया। इससे पहले बग़दादी के घायल होने की ख़बर आई थी। सितंबर 2014 और अप्रैल 2015 में भी उसकी मौत का दावा किया गया था लेकिन वह जिंदा था।

 

हालिया कुछ वर्षों में बग़दादी के घायल होने और उसकी मौत की भी कई बार खबरें आई हैं किन्तु किसी की पुष्टि नहीं हो सकी। बग़दादी 18 मार्च 2015 को हुए हवाई हमले में बुरी तरह से घायल हुआ था। इस हमले में उसके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग मारे गये थे। बताया जाता है कि इस हमले में घायल होने के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी का उपचार चल रहा था।