ईरान-ओमान वार्ता में प्रगति से अमेरिका चिंतित
-
ईरान और ओमान
पार्स टुडे – वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि वाशिंगटन इस बात को लेकर चिंतित है कि ईरान और ओमान के बीच होने वाला कोई भी समझौता हुर्मुज़ स्ट्रेट पर तेहरान के नियंत्रण को और पुख्ता कर सकता है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार तड़के दावा किया कि हुर्मुज़ स्ट्रेट में नौवहन बढ़ाने के लिए ओमान और ईरान के बीच वार्ता में प्रगति हो रही है।
इन गुमनाम सूत्रों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया: "ईरान-ओमान वार्ता से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव कम हो सकता है।"
उन्होंने आगे बताया: "इस बात को लेकर चिंताएँ हैं कि ईरान और ओमान के बीच समझौता होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर तेहरान के नियंत्रण को पुख्ता कर सकता है।"
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है: "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और ओमान के बीच ऐसा समझौता पसंद करेंगे जो हुर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दे, न कि ऐसा समझौता जो तेहरान को व्यापारिक यातायात पर अधिक नियंत्रण दे।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए