अमरीकी सैन्य प्रतिष्ठानों व दक्षिण कोरियाई नागरिकों को निशाना बनाएंगेः दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15166-अमरीकी_सैन्य_प्रतिष्ठानों_व_दक्षिण_कोरियाई_नागरिकों_को_निशाना_बनाएंगेः_दाइश
दक्षिणी कोरिया की गुप्तचर संस्था ने रिपोर्ट दी है कि आतंकी गुट दाइश ने अमरीकी वायुसेना के प्रतिष्ठानों व दक्षिण कोरियाई नागरिकों को अपने हमलों के लक्ष्य के रूप में निर्धारित कर रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१६ १२:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैन्य प्रतिष्ठानों व दक्षिण कोरियाई नागरिकों को निशाना बनाएंगेः दाइश

दक्षिणी कोरिया की गुप्तचर संस्था ने रिपोर्ट दी है कि आतंकी गुट दाइश ने अमरीकी वायुसेना के प्रतिष्ठानों व दक्षिण कोरियाई नागरिकों को अपने हमलों के लक्ष्य के रूप में निर्धारित कर रखा है।

दक्षिण कोरिया की गुप्तचर एजेंसी ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि इस गुट ने एसएमएस के माध्यम से अमरीका, नैटो व अन्य 21 देशों की वायुसेना के प्रतिष्ठानों की जानकारियां उजागर की हैं। उसने बताया है कि दाइश ने ये सूचनाएं, "ख़िलाफ़त साइबर सेल" नामक एक हैकर गुट के माध्यम से प्राप्त की हैं।

दक्षिणी कोरिया की गुप्तचर एजेंसी ने बताया है कि इन प्रतिष्ठानों की भौगोलिक स्थिति और लोगों के बारे में जानकारी सामने आने से इस गुट के समर्थक हमले के लिए प्रेरित होंगे। अमरीका की गुप्तचर सेवा ने भी कोरिया में तैनात अपने सैनिकों और दक्षिणी कोरिया की पुलिस से कहा है कि वह इन प्रतिष्ठानों पर दाइश के आतंकियों के संभावित हमलों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार रहे। (HN)