दक्षिण कोरिया में दाइश के हमले का ख़तरा
Jun २०, २०१६ १३:४२ Asia/Kolkata
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने देश में दाइश के संभावित हमले के ख़तरे के मद्दनेज़र सुरक्षा उपाय बढ़ाने का वचन दिया है।
समाचार एजेंसी योनहैप के अनुसार, ह्वांग क्यो आन ने सोमवार को कहा कि सरकार देश में हर प्रकार के आतंकवादी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय कड़ा करेगी। ह्वांग ने कहा कि दाइश, सितंबर 2015 से दक्षिण कोरिया पर हमले का इरादा बना रहा है।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि देश का आतंकवाद के ख़िलाफ़ गठित केन्द्र, आम सुरक्षा मुहैया करने के लिए ज़रूरी उपाय बढ़ाएगा।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था ने कहा है कि इस देश में अमरीका की सैन्य छावनियां दाइश के संभावित हमले के निशाने पर हो सकती हैं। (MAQ/N)
टैग्स