दाइश की धमकी, घर छोड़कर भाग जाओ
दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान के नूरिस्तान और कुन्नड़ प्रांतों के निवासियों को घर छोड़ कर चले जाने की धमकी दी है।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, अफ़ग़ान संसद में पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नूरिस्तान और कुन्नड़ प्रांत के सांसदों ने कहा कि दाइश ने इन प्रांतों के कुछ भाग की जनता को घर छोड़ने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर ऐसा न किया तो वे अंजाम भुगतने के लिए तय्यार रहे।
नूरिस्तान प्रांत के सांसद अब्दुल लतीफ़ नहज़त यार ने कहा कि कुछ दिन पहले दाइश ने इस प्रांत के लोगों को धमकी दी थी कि वे अपना घर छोड़ कर चले जाएं किन्तु सरकार ने इस धमकी पर कोई ध्यान नहीं दिया।
अब्दुल लतीफ़ नहज़त यार ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है और जिन क्षेत्रों पर तालेबान का पहले से क़ब्ज़ा था वे क्षेत्र अभी भी तालेबान के ही क़ब्ज़े में हैं।
उन्होंने अफ़ग़ान सुरक्षा तंत्र से नूरिस्तान में तालाबन और दाइश के ठिकानों पर हवाई कार्यवाही की मांग की।
अफ़ग़ान सेनेट के अध्यक्ष फ़ज़्ल हादी मुस्लिम यार ने भी सरकार से मांग की है कि वह नूरिस्तान के संबंध में दाइश की धमकी को गंभीरता से ले।
इसी प्रकार कुन्नड़ प्रांत के सांसद तय्यब अता ने कहा कि दाइश कुछ दिनों से इस प्रांत के चपे दर्रे और दर्रे पीच में रंगरूट भर्ती कर रहा है।(MAQ/N)