बांग्लादेश में राजनयिक क्षेत्र में सशस्त्र हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16402-बांग्लादेश_में_राजनयिक_क्षेत्र_में_सशस्त्र_हमला
बांग्लादेश की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले गुलशन राजनयिक क्षेत्र में एक रेस्तरां के पास शुक्रवार की रात अज्ञात हमलावरों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१६ १९:५३ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में राजनयिक क्षेत्र में सशस्त्र हमला

बांग्लादेश की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले गुलशन राजनयिक क्षेत्र में एक रेस्तरां के पास शुक्रवार की रात अज्ञात हमलावरों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।

आशंका जताई जा रही है कि वहां विदेशियों सहित कई लोग फंसे हैं। पुलिस के अनुसार पांच सशस्त्र लोग ‘होले आर्टिजन बेकरी’ नामक रेस्तरां में घुसे और स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस रेस्तरां में बड़ी संख्या में विदेशियों का आना जाना रहता है।

पुलिस ने रेस्तरां के अंदर कई विदेशियों को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और रैपीड एक्शन बटालियन के कर्मियों ने रेस्तरां को घेर रखा है। हमलावरों ने बम फेंके और वे रुक रुककर गोलीबारी कर रहे हैं जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्तरां के रसोईघर का एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। उसने बताया कि रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर कई सशस्त्र व्यक्ति रेस्तरां के अंदर आए और उन्होंने मुख्य शेफ़ को बंधक बना लिया। उसने बताया कि उन्होंने देसी बमों के कई धमाके किए जिससे दहशत फैल गई। (HN)