आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगेः शेख हसीना वाजिद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16453-आतंकवाद_को_जड़_से_मिटा_देंगेः_शेख_हसीना_वाजिद
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश से आंतकवाद को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१६ ११:१० Asia/Kolkata
  • आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगेः शेख हसीना वाजिद

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश से आंतकवाद को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा है कि ढाका में आतंकी हमला कट्टर पंथी सोच का एक उदाहरण है। शेख हसीना ने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जायेगी।

बांग्लादेश के सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए शेख हसीना ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए सुरक्षाबलों न केवल बंधकों को छुड़ाया बल्कि आतंकियों को मार गिराया। इसी बीच बांग्लादेशी सेना के डाइरेक्टर ऑपरेशन ब्रिगेडियर जनरल नयीम अशफाक चौधरी ने बताया कि सरकार से आदेश मिलने के तुरंत बाद सैना ने ऑपरेशन थण्डर बोल्ड को अंजाम दिया और छह आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। ब्रिगेडियर चौधरी ने बताया कि सैना ने 13 बंधकों को सुरक्षित निकाल लिया। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आतंकियों ने जिन बंधकों की निर्मम हत्या की उनमें जापान और इटली के बंधक शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि ढाका के डिप्लोमैटिक एरिया के रेस्टोरेंट के बंधकों को मुक्त कराने के सैन्य ऑपरेशन से पहले आतंकियों ने लोगों की 20 लोगों को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। यह जानकारी भी बांग्लादेशी सेना के डाइरेक्टर ऑपरेशन ब्रिगेडियर जनरल नयीम अशफाक चौधरी ने दी है। ढाका के गुलशन इलाके के होली आर्टिजन बेकरी में इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

दूसरी ओर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद ने मीडिया से धैर्य रखने की अपील के साथ ही कहा कि होटल पर आतंकी हमले की लाइव रिपोर्टिंग से सुरक्षा बलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले खबर दिखाने की लालसा का फायदा आतंकियों ने उठाया। अगर ये लाइव रिपोर्टिंग न होती तो यह संकट और भी कम नुकसान के साथ काफी पहले खत्म हो सकता था।