इराक़ युद्ध के बारे में ब्रिटेन की सरकारी रिपोर्ट प्रकाशित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16900-इराक़_युद्ध_के_बारे_में_ब्रिटेन_की_सरकारी_रिपोर्ट_प्रकाशित
इराक़ युद्ध के बारे में जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन ने इराक़ युद्ध में प्रविष्ट होने से पहले शांति स्थापित करने के सभी उपायों का इस्तेमाल नहीं किया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०६, २०१६ १९:०३ Asia/Kolkata
  • इराक़ युद्ध के बारे में ब्रिटेन की सरकारी रिपोर्ट प्रकाशित

इराक़ युद्ध के बारे में जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन ने इराक़ युद्ध में प्रविष्ट होने से पहले शांति स्थापित करने के सभी उपायों का इस्तेमाल नहीं किया था।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ पर अतिक्रमण के बारे में ब्रिटेन की भूमिका के संबन्ध में सार्वजनिक की गई जांच रिपोर्ट के प्रमुख सर जान चिल्काट ने कहा है कि सन 2003 में इराक़ युद्ध में ब्रिटेन ने एेसी स्थिति में भाग लिया था कि जब शांति स्थापित करने के बहुत से विकल्प मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि इराक में जन संहारक शस्त्रों की मौजूदगी के बारे में जो बातें फैलाई गईं उन्हें किसी भी स्थिति में तर्कसंगत और न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। गुप्तचर एजेंसियों ने भी इराक़ में रासायिनक और जैविक हथियारों के ज़खीरे की मौजूदगी के दावे पपर शंका जताते हुए उसकी पुष्टि नहीं की थी।

जान चिल्काट ने कहा कि यही नहीं बल्कि इराक़ युद्ध के बाद बनाई गई सभी योजनाएं पूरी तरह से अपर्याप्त और अनुचित थीं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सन 2003 से 2009 के बीच इराक़ में मारे जाने वाले 179 उन ब्रिटिश परिवारों को जवाब देने में सहायता करेगी जो उनके मन में हैं।

इराक़ युद्ध में मारे गए लोगों के परिजनों का कहना है कि जान चिल्काट की रिपोर्ट में यदि यह सिद्ध हो जाए कि इसमें ग़लती, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानामंत्री टोनी ब्लेयर की थी तो वे उनके विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही करेंगे।