बांग्लादेश में ईद की नमाज के समय धमाका, 4 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16939-बांग्लादेश_में_ईद_की_नमाज_के_समय_धमाका_4_हताहत
बांग्लादेश के उत्तर में आज ईद की नमाज के सबसे बड़े कार्यक्रम के नजदीक हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। इस आक्रमण में सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ १०:०४ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में ईद की नमाज के समय धमाका, 4 हताहत

बांग्लादेश के उत्तर में आज ईद की नमाज के सबसे बड़े कार्यक्रम के नजदीक हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। इस आक्रमण में सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट किशोरगंज जिले के शोलाकिया में ईद की नमाज के लिए एकत्र हुए जनसमूह के करीब हुआ। वहां कम से कम दो लाख लोग एकत्र हुए थे।

 

विस्फोट स्थल पर पुलिस के साथ गोलीबारी में एक संदिग्ध हमलावर के मारे जाने की भी खबर है। क्षेत्र के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक कांस्टेबल मारा गया और कम से कम सात अन्य घायल हुए हैं।

 

यह घटना ढाका में पिछले हफ्ते हुए सबसे भीषण आतंकी हमले में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद हुई है। इस हमले में मरने वालों में अधिक्तर विदेशी नागरिक थे।

ज्ञात रहे कि कल बुधवार को दाइश ने एक वीडियो जारी करके घोषणा की थी कि बांग्लादेश में अभी और हमले किये जाएंगे।