आस्ट्रेलिया आम चुनावों में सत्तारूढ दल की जीत
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैकम टर्नबुल ने आम चुनाव में अपने कंजर्वेटिव गठबंधन की जीत की घोषणा की है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कॉम टर्नबुल ने अपने कंजर्वेटिव गठबंधन की जीत की घोषणा कर दी है।
विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन ने इससे पहले अपनी हार स्वीकार करने के साथ ही टर्नबुल को बधाई भी दी है। मीडिया की खबरों के अनुसार शार्टेन ने टर्नबुल को बधाई दी और अपनी हार मान ली। हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी है। मतगणना के अनुसार एक सौ पचास सीटों वाले निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में लिबरल नेशनल गठबंधन को चौहत्तर सीटें मिल चुकी हैं। लेबर पार्टी को छियासठ सीटें मिली हैं। निचले सदन में गठबंधन को बहुमत के लिए छिहत्तर सीटों की ज़रूरत है।
अब सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी ही नई सरकार का गठन करेगी.लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन ने मेलबर्न में कहा, 'यह स्पष्ट है कि मिस्टर टर्नबुल और उनका गठबंधन सरकार बनाएंगे।