दाइश का अफ़ग़ानिस्तान से सफ़ाया किया जाएः अशरफ़ ग़नी
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने इस देश में दाइश के समूल सफ़ाए का आदेश जारी किया है। उनका कहना है कि आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ जारी आदेश का लक्ष्य अफ़ग़ानिस्तान से आतंकवाद का समूल सफ़ाया है।
ख़ामा प्रेस के अनुसार, अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने शनिवार को नंगरहार प्रांत में दाइश के ख़िलाफ़ व्यापक आक्रमक कार्यवाही का आदेश जारी किया है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष के कठिन दिन ख़त्म हो गए हैं, कहा कि इसके बावजूद अफ़ग़ानिस्तान के दुश्मन देश को तबाह करने का प्रयास कर रहे हैं।
नंगरहार प्रांत में दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही का आदेश ऐसी स्थिति में जारी हुआ कि शनिवार को इस देश के हफ़्त तन प्रांत के ख़ूगयानी ज़िले में एक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 7 अफ़ग़ान सैनिक हताहत हुए।(MAQ/N)