पूर्वी इंग्लैंड के लिन्कनशायर में गोलीबारी, 3 हताहत
पूर्वी इंग्लैंड के लिन्कनशायर काउंटी के स्पोल्डिंग इलाक़े में गोलीबारी की घटना में 3 लोग मारे गए। यह घटना स्पोल्डिंग के कासल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में घटी।
लिन्कनशायर काउंटी के पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि स्पोल्डिंग में कासल स्वीमिंग पूल के क़रीब पिन्चबेक रोड पर हथियार के इस्तेमाल की घटना घटी जिसमें संदिग्ध हमलावर सहित 3 लोग मरे।
प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस की जांच जारी है और अभी तक इस घटना के संदेह में हमें किसी और पर शक नहीं है।”
इसी प्रकार पुलिस ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि यह आतंकवाद से जुड़ी घटना है और पुलिस ने भी कोई फ़ायर नहीं किया। हम स्थानीय लोगों से घटना स्थल से दूर रहने की अपील करते हैं।
मरने वालों में 2 औरतें और 1 आदमी है।
दूसरी ओर ब्रिटने के पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने कहा है फ़्रांस के नीस शहर जैसी आतंकवादी घटनाएं ब्रिटेन के शहरों में भी हो सकती हैं।
महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक सेल के पूर्व अधिकारी डेविड वाइडसेट ने रविवार को सचेत किया कि आतंकी ब्रिटेन के कुछ शहरों की अपर्याप्त सुरक्षा से फ़ायदा उठा कर आतंकवादी हमला कर सकते हैं। (MAQ/N)