फ़्रांस में और हमले किए जाएंगे, दाइश
आतंकी संगठन दाइश ने दो वीडियो क्लिप जारी करके फ़्रांस को और आतंकी हमलों की धमकी दी है।
दाइश ने एक बार फिर धमकी दी है कि फ़्रांस में अही और भी हमले किए जाएंगे।
दाइश ने नए वीडियों में अपने आतंकी तत्वों की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि अबतक उन्होंने कोई दूसरा आतंकी हमला नहीं किया।
एक वीडिया क्लिप में दाशइ का एक आतंकी, जिसका मुंह छिपा हुआ है, हाथ में एक चाक़ू लिए कह रहा है कि बू-हेलाल ने अपने हमले से साबित कर दिया कि दाइश अपनी धमकी पर अमल ज़रूर करता है।
यह भी पढ़ें: फ्रांसीसी मुसलमानों का समर्थन किया जाना चाहिये
दाइश की ओर से यह धमकी नीस में बड़े आतंकी हमले के बाद दी गई हैं जिसमें 31 वर्षीय ट्युनेशियाई मूल के फ़्रांसीसी आतंकी ने राष्ट्रीय दिवस के जश्न के दौरान लोगों पर ट्रक चढ़ दिया और 84 लोगों की जान ले ली थी।
नीस से पहले पेरिस में भी दाइश ने आतंकी हमला किया था जिसमें 130 लोग मारे गए थे।
ज्ञात रहे कि इससे पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने आगाह किया था कि देश को और घातक हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ़्रांस को खौफ के साथ जीना सीखना होगा।
.