फ़्रांस के एक गिरजाघर में बंधक संकट
फ़्रांस के गृह मंत्रालय ने इस देश के रूईन नगर के एक गिरजाघर में कुछ लोगों के बंधक बनाए जाने की बात कही है।
फ़्रांसीसी समाचारपत्र लोफीगारों ने अपनी वेबसाइट पर फ़्रांस के गृहमंत्रालय के हवाले से सूचना दी है कि रूईन नगर के निकट स्थित Saint-Etienne-du-Rouvray नामक चर्च में कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया।
बताया गया है कि यह घटना मंगलवार की सुबह की है। फ़्रांसीसी मीडिया के अनुसार बंदूक की नोक पर कुछ लोगों को चर्च में बंधक बनाया गया। चाकू लिए हुए कुछ लोगों ने लगभग छह लोगों को चर्च में बंधक बना लिया था। बंधक बनाए जाने वालों में चर्च के पादरी भी शामिल हैं।
इस बारे में विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि चाकू से बंधक बनाने वालों को पुलिस ने गोली मार दी जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि चर्च के पादरी की भी गोलीबार में मृत्यु हो गई। एक रिपोर्ट मे कहा गया है कि बंधक बनाने वालों में से एक को घायल स्थिति में गिरफ्तार किया गया है।