फ़्रांस के गिरजाघर पर हमले के बाद अगला निशाना लंदनः दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18952-फ़्रांस_के_गिरजाघर_पर_हमले_के_बाद_अगला_निशाना_लंदनः_दाइश
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने ब्रिटेन को धमकी देते हुए कहा है कि फ़्रांस में गिरजाघर पर हमले के बाद हमारा अगला निशाना लंदन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ १४:३० Asia/Kolkata
  • फ़्रांस के गिरजाघर पर हमले के बाद अगला निशाना लंदनः दाइश

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने ब्रिटेन को धमकी देते हुए कहा है कि फ़्रांस में गिरजाघर पर हमले के बाद हमारा अगला निशाना लंदन है।

दाइश की ओर से यह धमकी, ब्रितानी पुलिस की ओर से इस देश में आतंकवादी हमले के संबंध में जारी की गयी चेतावनी के कुछ घंटे बाद सामने आयी है। ब्रितानी पुलिस ने कहा है कि इस देश में किसी भी प्रकार का आतंकवादी हमला हो सकता है।

ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक पुलिस ने पूरे ब्रिटेन में गिरजाघरों को नोटिस भेजा है जिसमें फ़्रांस जैसी घटना की संभावना के मद्देनज़र सचेत रहने का सुझाव दिया है।

इसी प्रकार ब्रितानी प्रधान मंत्री थ्रेसा-मे ने भी कहा है कि फ़्रांस की घटना के बाद, ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की संभावना प्रबल हो गई है।

ज्ञात रहे कि ब्रितानी अख़बार द सन के अनुसार, लंदन सहित दुनिया की महत्वपूर्ण राजधानियों पर हमले की धमकी पर आधारित तस्वीरें दाइश के टेलीग्राम गुट पर प्रकाशित हुई हैं। .(MAQ/N)