फ़्रांस युद्ध की स्थिति मेंः फ्रांसीसी रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i19519-फ़्रांस_युद्ध_की_स्थिति_मेंः_फ्रांसीसी_रक्षामंत्री
फ़्रांस के रक्षामंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में उनका देश युद्ध की स्थिति में है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०३, २०१६ १६:३४ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस युद्ध की स्थिति मेंः फ्रांसीसी रक्षामंत्री

फ़्रांस के रक्षामंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में उनका देश युद्ध की स्थिति में है।

ली फ़िगारो अख़बार के अनुसार, फ़्रांसीसी रक्षामंत्री जीन इवेस लेड्रियां ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस समय फ़्रांस जंग की हालत में है। इसी परिप्रेक्ष्य में कुछ समारोह, जश्न और प्रदर्शन रद्द किए जा रहे हैं।  उन्होंने आतंकियों की ओर से निंरतर धमकियों के कारण कुछ समारोह व जश्न के आयोजन के रद्द होने की सूचना दी है।

उन्होंने कहा कि हर फ़्रांसीसी नागरिक को चाहिए कि वह मौजूदा हालात को समझे और आतंकियों की ओर से निरंतर धमकियों के मद्देनज़र इस संदर्भ में सरकार के साथ सहयोग करे।

जीन इवेस लेड्रियां ने देश में आतंकवादी हमले की संभावना जताते हुए सेन्टिनल कार्यवाही के लिए सैनिकों की संख्या 7000 से बढ़ाकर 10000 करने की सूचना दी।

सेन्टिनल कार्यवाही का लक्ष्य फ़्रांस की सीमाओं, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों की रक्षा करना बताया गया है।

फ़्रांसीसी सरकार ने 2015 में कड़े सुरक्षा उपाय अपनाए हैं और 2016 के अंत तक इस देश में आपात स्थिति के लागू रहने का एलान किया है।

फ़्रांस में 2015 के शुरु से 2016 की जुलाई तक हुए आतंकवादी हमलों में 230 से ज़्यादा लोग मारे गए। (MAQ/N)