दाइश ने निर्धारित किया बोको हराम का नए मुखिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i19621-दाइश_ने_निर्धारित_किया_बोको_हराम_का_नए_मुखिया
दाइश ने अफ्रीका में सक्रिय आतंकवादी गुट बोको हराम के नए मुखिया का चयन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१६ १२:०४ Asia/Kolkata
  • दाइश ने निर्धारित किया बोको हराम का नए मुखिया

दाइश ने अफ्रीका में सक्रिय आतंकवादी गुट बोको हराम के नए मुखिया का चयन किया है।

दाइश से संबन्धित समाचार सूत्रों ने बताया है कि बोको हराम के पूर्व प्रवक्ता "अबू मुसअ्अब अलबरनावी" को दाइश ने बोको हराम के पूर्व प्रवक्ता को इस अतिवादी गुट का मुखिया नियुक्त किया है।  सन 2009 से अबूबक्र शीकाओ, बोको हराम का मुखिया था।  दाइश ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि बोको हराम के मुखिया को क्यों बदला गया और अबूबक्र शीकाओ का क्या हुआ।

"अबू मुसअ्अब अलबरनावी" ने बोको हराम की बागडोर संभालने के बाद कहा है कि पश्चिम अफ़्रीकी देशों के विरुद्ध ख़ूनी संघर्ष जारी रहेगा।

ज्ञात रहे कि अफ्रीकी देशों में सक्रिय आतंकवादी गुट सन 2009 से अबतक बहुत से सशस्त्र और आत्मघाती हमलों की ज़िम्मेदारी ले चुका है।  बोको हराम के हमलों में कम से कम बीस हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।  हाल ही में बोको हराम ने दाइश की बैअत की घोषणा की है।