दाइश की ओर से नियुक्त नया सरग़ना स्वीकार नहीं- बोको हराम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i19657-दाइश_की_ओर_से_नियुक्त_नया_सरग़ना_स्वीकार_नहीं_बोको_हराम
नाइजीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के मुखिया ने कहा है कि दाइश की ओर से बोको हराम के नए सरग़ना की नियुक्ति उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१६ १५:२० Asia/Kolkata
  • दाइश की ओर से नियुक्त नया सरग़ना स्वीकार नहीं- बोको हराम

नाइजीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के मुखिया ने कहा है कि दाइश की ओर से बोको हराम के नए सरग़ना की नियुक्ति उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कानू से फ़्रांस प्रेस के अनुसार,बोको हराम के सरग़ना अबूबक्र शिकाउ ने गुरुवार को एक ऑडियो संदेश में,पश्चिमी अफ़्रीक़ा में ख़ुद को बोको हराम का मुखिया बताते हुए कहा है कि दाइश की ओर से इस गुट के किसी सदस्य को वे सरग़ना के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

अबूबक्र शिकाउ सन 2009 से बोको हराम का सरग़ना है। उसका कहना है कि उसे दाइश ने धोखा दिया गया है।   यह बात अबुबक्र शिकाउ ने नए सरग़ना कहे जाने वाले अबू मुसअब बरनावी के बयान की प्रतिक्रिया में कही।  आतंकवादी गुट बोको हराम ने मार्च 2015 में दाइश के आज्ञापालन का एलान किया था।

अभी हाल में बोको हराम के सरग़ना अबु बक्र शिकाउ की मौत की अटकलें लगायी जा रही थीं। नाइजीरिया की सेना भी कई बार शिकाउ की मौत की सूचना दे चुकी है।

ज्ञात रहे कि दाइश ने बोको हराम के लिए अबूबक्र शिकाउ के स्थान पर अबू मुसअब बरनावी के मुखिया होने की घोषणा की है।    (MAQ/N)