पाकिस्तान, कोएटा अस्पताल में धमाका 50 से अधिक हताहत + वीडियो
पाकिस्तान के कोएटा नगर में सोमवार को बम धमाके में 53 लोगों की मौत हो गई।
डान समाचारपत्र के अनुसार यह धमाका कोएटा के सिविल अस्पताल के एमेरजेन्सी विभाग में हुआ। धमाके में जो लोग मारे गए उनमे से अधिकांश वकील बताए जा रहे हैं। इस धमाके में कम से कम 50 लोग घायल हो गए। बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने इस धमाके की पुष्टि की है। घायलो को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भरती किया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि इस बात की अधिक संभावना है कि यह आत्मघाती कार्यवाही थी किंतु इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस धमाके के बाद अस्पताल के चारों ओर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।
ज्ञात रहे कि अज्ञात लोगों की गोली से हताहत बलोचिस्तान बार काउंसिल के प्रमुख एडवोकेट बेलाल कासी का शव आज सुबह ही कोएटा के सिविल अस्पताल में लाया गया था।