काबुल में अमेरिकी विश्व विद्यालय पर हमला 14 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i21589-काबुल_में_अमेरिकी_विश्व_विद्यालय_पर_हमला_14_हताहत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी विश्व विद्यालय में सुरक्षा बलों और सशस्त्र आक्रमणकारियों के बीच होने वाली झड़प में कम से कम 14 व्यक्ति हताहत और 20 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २५, २०१६ १०:५४ Asia/Kolkata
  • काबुल में अमेरिकी विश्व विद्यालय पर हमला 14 हताहत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी विश्व विद्यालय में सुरक्षा बलों और सशस्त्र आक्रमणकारियों के बीच होने वाली झड़प में कम से कम 14 व्यक्ति हताहत और 20 अन्य घायल हो गये।

गत रात को काबुल शहर के दालामान क्षेत्र में अमेरिकी विश्व विद्यालय में कुछ सशस्त्र लोगों ने हमला करके कुछ लोगों को बंधक बना लिया।

इस हमले के बाद दालामान की ओर जाने वाले समस्त मार्गों को बंद कर दिया गया और सुरक्षा बलों को चौकस कर दिया गया। मारे जाने वालों में 7 छात्र,3 सुरक्षा कर्मी और 2 चौकीदार भी शामिल हैं।

लगभग दो सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में अमेरिकी विश्व विद्यालय के दो प्राध्यपकों का अपहरण कर लिया गया था और अभी तक उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। MM