राष्ट्र संघ के महासचिव ने उत्तरी कोरिया की आलोचना की
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने उत्तरी कोरिया के परमाणी परीक्षण की आलोचना की है।
बान की मून ने उत्तरी कोरिया द्वारा शुक्रवार को किए गए परमाणु परीक्षण को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का ढिटाई के साथ उल्लंघन बताया और उसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए, प्यूंग यांग के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के उचित क़दम की मांग की और कहा कि हमें क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव को समाप्त करना ही होगा। बान की मून ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद बंद दरवाज़ों के पीछे एक बैठक करेगी और उसमें उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लगाए जाने के विषय की समीक्षा करेगी।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने शुक्रवार को अपना पांचवां और सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण किया था और बताया था कि हव बैलिस्टिक मीज़ाइलों पर परमाणु वाॅर हेड लगाने की क्षमता रखता है। वर्ष 2006 में परमाणु धमाका और कई मीज़ाइल परीक्षण करने के कारण उत्तरी कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से कई प्रतिबंध लगा दिए गए थे। (HN)