पर क्वेटा में विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी मरे, 8 अन्य घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ईदुल अज़हा के अवसर पर हुए विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस के अनुसार विस्फोट क्वेटा के सरियाब रोड पर उस समय हुआ जब नियमित गश्त पर तैनात एक पुलिस वैन वहां से गुज़र रही थी। जिस स्थान पर धमाका हुआ है उससे थोड़ी ही दूरी पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भी स्थित है। विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 5 पुलिसकर्मियों सहित 8 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
याद रहे कि सरियाब रोड क्वेटा के संवेदनशील क्षेत्रों में माना जाता है, जहां आतंकवादियों की ओर से पहले भी सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया जा चुका है। पाकिस्तान में ईदुल अज़हा के मौक़े पर यह दूसरी आतंकवादी घटना है। इससे पहले दो आत्मघाती हमलावरों ने सिंध प्रांत के शिकारपूर शहर में नमाज़ ईदुल अज़हा के अवसर पर शिया मुसलमानों की एक मस्जिद में घुसने की कोशिश की थी जिसे नाकाम बना दिया गया था।
इस बीच एक हमलावर ने खुद को धमाके से उड़ा लिया था जिससे कई पुलिस कर्मियों सहित 13 लोगों घायल हो गए थे। पुलिस ने दूसरे आत्मघाती हमलावर को घायल व्यवस्था में गिरफ़्तार कर लिया था। (RZ)