भारत ने कई बार वार्ता का निमंत्रण ठुकराया हैः नवाज़ शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निर्धनता को दूर करने के संकल्प की आलोचना करते हुए कहा कि खेतों में टैंक चलाने से निर्धनता कम नहीं हो सकती।
नवाज़ शरीफ़ ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह वास्तविकता पूरी दुनिया पर स्पष्ट हो चुकी है कि सात लाख भारतीय सेना की उपस्थिति के बावजूद कश्मीरियों की स्वतंत्रता की भावना को कुचला नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि भारत, कश्मीरियों को उस अधिकार से वंचित नहीं कर सकता जिसका वचन दे रखा है किन्तु अब संयुक्त राष्ट्र संघ को विश्व शांति के रक्षक के रूप में अपनी साख बाक़ी रखनी होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर निरंतर ज्वालामुखी कभी भांति सुलग रहा है किन्तु चेहरे ख़राब करने और आंखों से वंचित करने से स्वतंत्रता के आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता।
पाक प्रधानमंत्री का कहना था कि पाकिस्तान ने हमेशा कश्मीरियों के अधिकारों का समर्थन किया है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। उनका कहना था कि पाकिस्तान ने भारत को विभिन्न बार वार्ता का निमंत्रण दिया किन्तु इसको ठुकराया गया। (AK)