इराक में अमरीकी गठजोड़ के विमान जनसहांर कर रहे हैं , रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i28069-इराक_में_अमरीकी_गठजोड़_के_विमान_जनसहांर_कर_रहे_हैं_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इराक के मोसिल नगर में दाइश विरोधी तथाकथित गठजोड़ के हमलों की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१६ २२:४३ Asia/Kolkata
  • इराक में अमरीकी गठजोड़ के विमान जनसहांर कर रहे हैं , रूस

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इराक के मोसिल नगर में दाइश विरोधी तथाकथित गठजोड़ के हमलों की कड़ी निंदा की है।

मारिया ज़ाखारोवा ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि अमरीका के नेतृत्व में  दाइश के विरुद्ध लड़ाई के लिए बनाए गये गठजोड़ ने मध्य युगीन जनसंहार आरंभ कर दिया है और बहुत से बेगुनाह इराकियों की हत्या की है। 

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि मूसिल में मौजूद अमरीकी गठजोड़ के सैनिकों की गतिविधियों के बारे में कोई खबर या सूचना बाहर नहीं आ रही है और इससे पता चलता है कि इस गठजोड़ के सदस्य मीडिया से दूर रह कर हमले कर रहे हैं। 

मारिया ज़ाखारोवा ने कहा कि मूसिल के लोग जिस तरह दाइश के आतंकवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं उसी तरह अमरीकी सैनिक भी उन्हें निशाना बना रहे हैं।

याद रहे हालिया दिनों में रूस ने अमरीकी हमलों में बड़ी तादाद में आम नागरिकों के मारे जाने की ओर से बारम्बार चेतावनी दी है। (Q.A.)