कराची में शिया मुसलमानों की टार्गेट किलिंग जारी, एक अन्य शहीद
पाकिस्तान की औद्योगिक राजधानी कराची में शिया मुसलमानों की टार्गेट किलिंग जारी और ताज़ा घटना में तीन अन्य शिया मुसलमानों पर हमला किया गया है।
सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शुक्रवार को कुछ अज्ञात बंदूक़धारियों ने एक शिया मदरसे में पढ़ने वाले तीन छात्रों पर फ़ायरिंग कर दी जिसके चलते एक छात्र घटना स्थल पर ही शहीद हो गया जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि कराची के गुलिस्ताने जौहर क्षेत्र में हुआ यह हमला सांप्रदायिकता से प्प्ररेरित हमला तीत होता है। कुछ दिन पहले भी एक शिया मुसलमान को गोली मार कर शहीद कर दिया गया था।
कराची और पाकिस्तान के अन्य नगरों में शिया मुसलमानों ने कराची में हो रही टार्गेट किलिंग के ख़िलाफ़ पिछले सोमवार और मंगलवार को प्रदर्शन किया था और साथ ही शिया धर्मगुरुओं के साथ पुलिस के अपमानजनक व्यवहार की कड़ी आलोचना की थी। (HN)