यूरोपीय संघ के टूटने का ख़तरा, फ़्रांसीसी प्रधान मंत्री की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i29104-यूरोपीय_संघ_के_टूटने_का_ख़तरा_फ़्रांसीसी_प्रधान_मंत्री_की_चेतावनी
फ़्रांस के प्रधान मंत्री ने कहा है कि अगर योरोपीय संघ ने शरणार्थियों और आतंकवाद के संबंध में सदस्य देशों की जनता की चिंता दूर न की तो योरोपीय संघ बिखर जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १८, २०१६ १८:२२ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस के प्रधान मंत्री मैनुएल वाल्स
    फ़्रांस के प्रधान मंत्री मैनुएल वाल्स

फ़्रांस के प्रधान मंत्री ने कहा है कि अगर योरोपीय संघ ने शरणार्थियों और आतंकवाद के संबंध में सदस्य देशों की जनता की चिंता दूर न की तो योरोपीय संघ बिखर जाएगा।

फ़्रांस के प्रधान मंत्री मैनुएल वाल्स ने गुरुवार को बर्लिन में एक बैठक में कहा कि अगर जर्मनी और फ़्रांस ने शरणार्थियों और आतंकवाद के बारे में अपनी जनता की चिंता दूर न की तो योरोपीय संघ टूट सकता है। उनका कहना था कि पेरिस और बर्लिन को चाहिए कि वह मदद करें ताकि यूरोपीय संघ शरणार्थियों के संकट, सदस्य देशों के बीच एकता न होने से पैदा होने वाली मुश्किलों, ब्रिटेन के इस संघ से निकलने से उत्पन्न समस्याओं और आतंकवाद की चुनौती से निपट सके।

फ़्रांस के प्रधान मंत्री ने कहा कि फ़्रांस और जर्मनी की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है कि वह यरोपीय संघ को टूटने से बचाएं। मैनुएल वाल्स ने ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से निकलने के बाद भी इस संघ की संयुक्त मंडी में पहुंच बनाए रखने और इससे फ़ायदा उठाने की कोशिश का उल्लेख करते हुए कहा कि योरोपीय संघ से लंदन के निकल जाने के बाद भी अगर उसको संयुक्त मंडी में बाक़ी रहने और उससे फ़ायदा उठाने की इजाज़त दी गयी, तो संघ के दूसरे देश भी ऐसा करने की सोच सकते हैं। (MAQ/N)