फीदल कास्त्रो थे बर्बर तानाशाहः ट्रंप
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को बर्बर तानाशाह बताया है।
कास्त्रो के निधन पर जारी किए गए अपने बयान में ट्रंप ने कास्त्रो को एक निर्दयी तानाशाह बताते हुए कहा है कि लगभग छह दशकों तक वे अपने ही लोगों का दमन करता रहे।
डोनाल्ड ट्रंप ने आशा जताई है कि कास्त्रो की मृत्यू के बाद क्यूबाई अमरीकियों को शीघ्र ही स्वतंत्र क्यूबा देखने को मिलेगा।
दूसरी और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फिदेल कास्त्रो के निधन पर जारी अपने बयान में कहा है कि दुनिया पर क्यूबा के इस क्रांतिकारी नेता के जबरदस्त प्रभाव की इतिहास समीक्षा करेगा। ओबामा ने कास्त्रो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने 1959 में सत्ता संभालने के बाद अनगिनत तरीकों से क्यूबा और यहां के लोगों के जीवन को बदल दिया।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार देर रात 90 वर्ष की आयु में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति एंव क्रांतिकारी नेता फीदल कास्त्रो का राजधानी हवाना में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद विश्व के नेताओं ने अपने शोक संदेशों में कास्त्रो की बहुत प्रशंसा की है।