पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख ने कमान संभाली
पाकिस्तान की सेना के नये प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने इस देश की सेना की कमान संभाल ली है।
रावलपिंडी के आर्मी हाकी स्टेडियम में पाकिस्तानी सेना की कमान्ड में परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां जनरल क़मर जावेद बाजवा ने जनरल राहिल शरीफ़ का स्थान लिया। जनरल राहिल शरीफ़ ने पाकिस्तानी सेना की कमान जनरल क़मर बाजवा के हवाले की। इस प्रकार जनरल क़मर जावेद ने पाकिस्तान की सेना के 16वें प्रमुख का पद संभाल दिया।
कार्यक्रम में पाकिस्तानी सेना ने समारोह के विशेष मेहान जनरल राहिल शरीफ़ और कमान संभालने वाले जनरल क़मर जावेद को सलामी पेश की। जनरल राहिल शरीफ़ और जनरल क़मर जावदे बाजवा ने गार्ड आफ़ आनर लिया। समारोह में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख़्वाजा आसिफ़, सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगज़ेब, संसद सभापति सरदार आयाज़ सादिक़ और अन्य मंत्री शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जनरल राहिल शरीफ़ ने कहा कि सेना प्रमुख के रूप में उन्होंने हर फ़ैसला, राष्ट्रीय हित को दृष्टिगत रखकर लिया और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपनी और सेना की भरपूर क्षमताओं से लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में देश की जनता ने भरपूर साथ दिया जिसके लिए वे सेना और जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनरल राहिल शरीफ़ ने आशा व्यक्त की है कि पाकिस्तानी सेना जनता के विश्वास पर हमेशा पूरा उतरेगी। (AK)