मुर्सी के समर्थकों को मिली क़ैद की सज़ा
Dec ०१, २०१६ १५:४८ Asia/Kolkata
मिस्र के अपदस्त राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों को क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
मिस्र की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश की एक सैन्य अदालत ने अपदस्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के 296 समर्थकों को हिंसा भड़काने के आरोप में एक साल से लेकर 25 साल तक की कैद की सजा सुनाई है।
मुर्सी समर्थकों को यह सजा राजधानी काहिरा के पूर्वोत्तर में स्थित इस्लामिया प्रांत की एक अदालत में सुनाई गई।
सरकारी समाचार एजेन्सी अलएहराम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख मोहम्मद बदीअ और तीन अन्य लोगो को 10-10 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
टैग्स