ओलांद अगले चुनाव में भाग नहीं लेंगे, जनता ने मनाई ख़ुशियां
फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवा ओलांद ने आधिकारिक रूप से अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग न लेने की घोषणा कर दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवा ओलांद ने गुरूवार की रात टेलीवीजन पर अपने भाषण में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि उन्होंने फ़्रांस की पोज़ीशन मज़बूत बनाने के लिए बहुत अधिक प्रयास किए, कहा कि वह इस देश में वामपंथियों में गुट बाज़ी को रोकने के लिए राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनेंगे।
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार देश में दक्षिणपंथी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी फ़्रांसवा फ़्यून के कार्यक्रम को ख़तरनाक बताते हुए उनकी आलोचना की। फ़्रांसवा फ़्यून ने भी ओलांद की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी नीतियों के क्रियान्वयन में बुरी तरह विफल रहे हैं जिसके कारण वह अगले चुनव में भाग नहीं ले रहे हैं।
दूसरी ओर फ़्रांस की 80 प्रतिशत से अधिक जनता ने फ़्रांसवा ओलांद के फ़ैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है। फ़्रांसीसी समाचार पत्र लोफ़िगारो की वेबसाइट के अनुसार अगले चुनाव में भाग न लेने के फ़्रांसवाद ओलांद के निर्णय पर कराए गये सर्वेक्षण में शामिल 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है और इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
हैरिस इन्ट्रक्टिव संस्था की ओर से कराए गये सर्वेक्षण में शामिल केवल चार प्रतिशत लोगों ने इस फ़ैसले का विरोध किया और 14 प्रतिशत लोगों ने अपने दृष्टिकोण बयान नहीं किए। सर्वेक्षण के अनुसार, फ़्रांस की 24 प्रतिशत जनता ने देश के प्रधानमंत्री मानुअल वाल्स को दक्षिणपंथियों की ओर से 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहतरीन विकल्प बताया है। (AK)