मुसलमनों का जनसंहार, म्यांमार संकट का समाधान नहींः हसीना वाजिद
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों का रक्तपात किसी भी स्थिति में म्यंमार के वर्तमान संकट का समाधान नहीं है।
शेख हसीना ने शुक्रवार को ढाका में बोलते हुए कहा कि म्यांमार की सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से संकट का समाधान करे।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी क्षमता के अनुसार रोहिग्या मुसलमनों के लिए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं किंतु हम सारे रोहिंग्या शरणार्थियों को स्वीकार नहीं कर सकते।
बांग्लादेश में मौजूद अन्तर्राष्ट्रीय शरणार्थी कार्यालय के अनुसार रोहिग्या मुसलमानों पर अतिवादी बुदधिस्टों के बढ़ते आक्रमण, राख़ीन से 21 हज़ार रोहिग्या मुसलमानों के बांग्लादेश पलायन का कारण बने हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि अतिवादी बुदिधस्टों द्वारा रोहिग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिसंक कार्यवाहियों के साथ ही उनको उनके घरों से निकलने पर मज़बूर किये जाने के कारण तीस हज़ार से अधिक रोहिग्या मुसलमान, मलेशिया, थाईलैण्ड, बांग्लादेश और भारत पलायन पर विवश हुए हैं।